Sunday, July 27, 2008

इंतज़ार एक नए विस्फोट का


क्या होगा?
इस विस्फोट के बाद?
सन्नाटा..
फिर से इंतजार
एक नए विस्फोट का..
मुझे भी इन्तेज़ार है..
बहुत ही बेसब्री से
उस विस्फोट का..
जब हर घर से निकलेंगे
भगत सिंह,
राजगुरु और
सुखदेव
तब
हर भगत सिंह की चाहत
रखने वाला

ये नहीं सोचेगा कि
भगत सिंह फिर से पैदा तो हो,
मगर हमारे नहीं
पडोसी के घर मे..
जब हर माँ
अपनी कोख में
एक भगत सिंह का सपना देखेगी
हर बाप
बेटे को भेजेगा
शहीद होने के लिए
मुस्कुराकर,
विजयी तिलक और
गले लगा कर..
और हर भारतवासी
समझेगा अपने दायित्व को
तब
तब शायद इन आतंकियों के हौसले
हमारे आगे पस्त पड़ जाएँ
तब
तब शायद सारे भेड़
एक साथ मिल कर
इस भेडिये से लड़ जाएँ
तब
एक अकेला चना
भाड़ भले ही ना फोड़ पाए
पार शायद हम-में से एक
सिर्फ एक
माचिस की एक ही तीली
आतंक को ख़ाक कर दे..
और
हम सबकी बुजदिली को
जला कर राख कर दे॥!!




--गोपाल के.

7 comments:

Yogi said...

kya rachna hai Gopal !!

GOPAL K.. MAI SHAYAR TO NAHI... said...

SHUKRIYA YOGI.. BAS JO KUCHH DIL ME THA UTAR DIYA KAVITA ME..

शोभा said...

बहुत सुन्दर लिखा है। स्वागत है आपका।

राजेंद्र माहेश्वरी said...

युवा शक्ति अब आगे आओ, सृजन सैन्य का शंख बजाओ।

||वन्दे मातरम||

GOPAL K.. MAI SHAYAR TO NAHI... said...

SHUKRIYA SHOBHA JI AUR RAJENDRA JI VANDE MAATRAM..!!

रश्मि प्रभा... said...

एक अकेला चना
भाड़ भले ही ना फोड़ पाए
पार शायद हम-में से एक
सिर्फ एक
माचिस की एक ही तीली
आतंक को ख़ाक कर दे..
और
हम सबकी बुजदिली को
जला कर राख कर दे॥!!.........
nahi hai na umeed ikbaal apni kishte veeran se
zara nam ho to ye mitti badi zarkhez hai saqi
.........
andar ke laawe ko barkarar rakho mere bhai,tabhi hum hamesha kah paayenge,
sare jahan se achha hindustaa hamara

GOPAL K.. MAI SHAYAR TO NAHI... said...

SAHI KAHA AAPNE DI, BAS US WAQT KA INTEZAR HAI JAB DESH KE LIYE KUCH KARNE KA MAUKA MILEGA..
SHUKRIYA DI..

YE MAI HU-- GOPAL

LOVE MATCH


Hi5 Cursors